फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गांवों के सभी घर सैनिटाइज, घर-घर दिया जा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक की कवायद तेज कर दी गई है। जौनपुर से आए 11 लोगों ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। प्रशासन ने इन सभी लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर सभी के सैंपल जांच के लिए भेजा है, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। लोग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच विभिन्न गांवों से 24 लोगों के सैंपल शनिवार को भी जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। सील किये गए तीनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया है। प्रशासन की तरफ से घर-घर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जिले में कोरोना पाजीटिव का अब तक एक भी मरीज नहीं मिला है। जौनपुर में मिले कोरोना पाजीटिव के साथ सोनभद्र के जो 11 लोग क्वारंटीन थे, उन सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के बीएचयू भेजे गए हैं। इन सभी के परिवार वालों को भी संबंधित गांवों के पास के विद्यालयों में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन 11 लोगों से संबंधित तीनों गांव सील कर दिये गए हैं। इन गांवों के प्रत्येक घर को सैनिटाइज करा दिया गया है। उधर सीएमओ डॉ. शशिकांत उपाध्यायक ने बताया कि जिले में बने 17 क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 900 से अधिक लोगों में से 251 के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। उनमें से 26 की रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव है। अब तक कुल 171 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी निगेटिव हैं। इस बीच शनिवार को भी 24 लोगों के सैंपल लिए गए। ये सैंपल भी जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। जिले के सील किये गए तीनों गांव गिधिया, सलैयाडीह और झारोकला में मोबाइल से सूचना के आधार पर घर-घर राशन और भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर यहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों के मोबाइल नंबर सावजनिक किये गए हैं। पुलिस इन गांवों में निगरानी रख रही है। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि तीनों गांवों के प्रत्येक घर को सैनिटाइज करा दिया गया है। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 704 कम्युनिटी किचन संचालित हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 69 हजार 834 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें