फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की तलाश में गए तीन युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बरदिया गांव में शनिवार को देर शाम मजदूरों की तलाश में गए तीन युवकों पर आधे दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां हालत नाजुक होने पर दो युवकों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खड़देउर निवासी अंगद (22) पुत्र दुर्जन, अजीत श्रीवास्तव (25) पुत्र महीप चंद्र और अक्षय (40) पुत्र गुलाब को उनके परिजनों ने शनिवार रात घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अजीत श्रीवास्तव व अंगद सिर में गंभीर चोटें आने के कारण अचेतावस्था में थे। घायल अक्षय ने बताया कि अंगद व अजीत के साथ वह बरदिया क्षेत्र में मजदूरों की तलाश में गए थे। रास्ते में बरदिया गांव में के जोगेंद्रा बंधा के पास आधा दर्जन लोगों ने तीनों पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। उक्त घटना के सम्बंध में ट्रामा सेंटर में भर्ती अजीत श्रीवास्तव के भाई मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त तीनों को हमलावरों ने बुरी तरह घायल कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए। साथ ही उनके पास से नगद पांच हजार रुपये और मोबाइल छीनकर ले गए।
मनीष ने बताया कि वह रात में तहरीर लेकर शिवद्वार चौकी प्रभारी के पास गया था लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं ली। इस संबंध में शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेश सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर गए थे और घायलों को सरकारी अस्पताल भेजवाया। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें