डाला। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर में बड़ेर में बंधे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जानकारी हासिल की। फिलहाल पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा निवासी रामनारायण (55) का शव घर के अंदर बडे़र में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। चोपन थाने के एसआई राजनारायण यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी कलावती के अनुसार, रविवार की शाम रामनारायण ने भोजन भी नहीं किया था। घर के अंदर दरवाजा बंद कर सोने चले गए और वह आंगन में सो गई। सोमवार की सुबह दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई । घबराकर बडे़ बेटे अनिल को बुलाकर दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो सभी अवाक रह गए। फिर चीख-पुकार मच गई। एसआई के मुताबिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर दोपहर बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में पीएम कराने का बाद शव को घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया।