Sonbhadra News: रामलीला देखने के लिए घर से निकले युवक का सड़क किनारे शव मिला। घटना को लेकर पिता ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस इसे हादसा बता रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ढाबा के पास बृहस्पतिवार की रात रामलीला देखने निकले प्रयागलाल (20) की मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बसकट्टा पोखरा निवासी धर्मप्रकाश का पुत्र प्रयागलाल (20) का शव शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मिला। पिता धर्मप्रकाश ने बताया कि बेटा बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। जब वह रात में घर नहीं आया तो मामा हीरा सिंह और मौसेरा भाई रमाशंकर उसे खोजने के लिए निकले।
खोतोमहुआ गांव में पर्दे पर हो रही रामलीला के पास पहुंचे तो वहां प्रयागलाल मिल गया। उसे लेकर तीनों पैदल घर आ रहे थे। रास्ते में बुधई के घर के पास तीन बाइक से गांव के लोग आए और इन तीनों लोगों को बाइक पर बैठा लिए। एक बाइक पर हीरा सिंह और रमाशंकर बैठे और दूसरे बाइक पर प्रयाग बैठा।
विज्ञापन
बसकट्टा चौराहे पर हीरा और रमाशंकर को उतार दिए और प्रयागलाल को लेकर दूसरी बाइक वाला परसाटोला की तरफ निकल गया। सुबह बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर एक ढाबे के पास सड़क के किनारे प्रयागलाल का शव मिला।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की धक्के से युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।