फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटौंधी में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रात में शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी के मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की शिनाख्त म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलियरी (दक्षिण टोला) निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र दयाशंकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सीएचसी पहुंचे मृतक के बड़े भाई मोती ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि राजेश कुमार रेणुकूट स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह रोज की भांति वह बस से रेणुकूट गया था। इसके बाद देर रात राजेश का शव झारो रेलवे स्टेशन के पोल नंबर 92/07 के करीब मिलने की सूचना पहुंची। राजेश का एक हाथ कटा था। शव की स्थिति को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें