फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में बुधवार को पंचायत भवन के पास कुएं में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। वह दो दिन पहले परिजनों से विवाद के बाद घर से निकला था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आमडीह गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र नंदलाल सोमवार को घर में विवाद के बाद बाहर निकल गया था। दो दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे मगर उसकी जानकारी कहीं नहीं मिली। बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग मवेशियों को ढूंढते हुए पंचायत भवन की ओर गए। वहां पास के कुएं में मुन्ना का शव उतरा रहा था। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मौके पर सीओ संजीव कटियार और प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आमडीह निवासी मुन्ना का शव कुएं में मिला। शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें