फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुरदह के जंगल में मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के गुरदह के जंगल में शनिवार को दोपहर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विक्रम (34) पुत्र कयर निवासी गुरदह अलउर घर से बाहर गया था। दो दिन के बाद भी घर वापस न आने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार दोपहर में चरवाहों ने गांव के जंगल में एक युवक का शव देखे जाने की बात कही। शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। परिजनों के द्वारा शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वहां आसपास सर्पों का बसेरा है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि सर्प दंश से ही युवक की मौत हुई होगी। वहीं कुछ लोग लू लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें