फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला अरंगी में बुधवार की रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पनारी के टोला अरंगी निवासी छोटू उर्फ जग्गू (35) का अपनी पत्नी बसंती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनाें के मुताबिक बुधवार को विवाद के बाद छोटू अपने घर से कहीं चला गया। रात करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने छोटू का शव उसके घर के समीप महुए के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता देख घर वालों को सूचना दी। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें