ओबरा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत खैरटिया गांव में बुधवार को महिला का घर में फंदे पर लटकता शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
ओबरा थाना अंतर्गत खैरटिया गांव निवासी रामभहाल ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी निशा (35) रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब घर के अन्य सदस्य उठे तो निशा को कमरे में न देखकर खोजने लगे। तभी बगल के कमरे में निशा का शव बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।