फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार तस्कर गिरफ्तार, 11 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम कनहरा के गुलरिहवा नाला के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11 गोवंशों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चार पशु तस्कर लगभग दर्जन भर पशुओं को लेकर ग्राम कनहरा आने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम गुलरिहवा नाला के पास पहुंच कर तस्करों का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद तस्कर आते दिखे, लेकिन पुलिस पर नजर पड़ते ही भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर चारों तस्करों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कनहरा निवासी हिफाजत हुसैन उर्फ बाबा, छोटई अगरिया, रामबिचारे, सिंगरौली के चितरंगी निवासी कुन्नू लाल के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह एमपी से पशुओं को लाकर कनहरा व कोन के रास्ते होते हुए बिहार पहुंचकर पशुओं को बेच देते हैं। पुलिस ने बताया कि सभी तस्करों पर मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई संजय सिंह के अलावा एसआई बाल किशुन, हेड कांस्टेबल लल्लन यादव, कृष्णजी राठौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें