फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कूप निर्माण के कार्यो का सीडीओ ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/वैनी। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने सोमवार को नगवां ब्लॉक के दुबेपुर और सुअरसोत में निर्माणाधीन ब्लास्टिंग कूप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कूप निर्माण स्थान के चयन पर नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों में लापरवाही पर लघु सिंचाई विभाग के जेई को फटकार लगाई। साथ ही निर्माण कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग की तरफ से नगवां ब्लॉक में ब्लॉस्टिंग कूप का निर्माण कराया जा रहा है। एक कूप का निर्माण कार्य करीब 10 लाख रुपये की लागत से हो रहा है। दुबेपुर गांव में गुलाब मुसहर के यहां बन रहे कूप का सीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कूप निर्माण के चयन स्थल को लेकर नाराजगी व्यक्त की और 31 मार्च को भुगतान के सापेक्ष में कूप का निर्माण कार्य नहीं पाया गया। कूप में ब्लॉस्टिंग तक नहीं हुआ है। इसको लेकर भी सीडीओ ने काफी असंतोष व्यक्त की। इसके बाद वे सुअरसोत गांव में ब्लॉस्टिंग कूप का निरीक्षण किए। लघु सिंचाई विभाग के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं। वहीं लघु सिंचाई विभाग के जेई राहुल कुमार का कहना है कि मार्च में पैसा सरेंडर कर दिया गया था। अब पैसा मिला है, समय से निर्माण कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगें। निरीक्षण के दौरान पीडी आरएस मौर्या सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें