फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लापता विवाहिता का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौडीहा के टोला चिलबिलिया जंगल में रविवार को विवाहिता का पेड़ से लटकता शव मिला। विवाहिता पति से विवाद के बाद दो दिन से लापता थी। मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नौडिहा गांव क चिलबिलिया टोला निवासी पप्पू और उसकी पत्नी सगुड्डी (24) के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद से विवाहिता लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच रविवार की सुबह लगभग 10 बजे विवाहिता का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से गमझे के सहारे लटकता मिला।
मायके पक्ष के लोग कोन थाना पहुंच कर दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतका के भाई बलवंत राम निवासी रमुना जिला गढ़वा झारखंड ने बताया कि बहन कि शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मायके पक्ष वालों ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें