कर्नाटक के मैसूर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में रविवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख/काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत को सम्मानित किया। काशी क्षेत्र में दो माह तक 7560 गांवों में अनुसूचित मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाने पर सम्मान मिला है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि काशी क्षेत्र के जनपद सोनभद्र निवासी काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित अजीत रावत ने 17 सितंबर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर छह दिसंबर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस तक बस्ती संपर्क अभियान काशी क्षेत्र के लगभग 7560 बस्तियों में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा संपर्क कराकर पूरे काशी क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया गया है। उधर, मैसूर में अजीत रावत के सम्मानित होने से जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। पदाधिकारियों द्वारा अजीत रावत को बधाई देकर खुशी का इजहार किया गया।