फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला बीमा एजेंट का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इमरती कॉलोनी में रविवार की सुबह बीमा एजेंट का शव घर में साड़ी से बने फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एजेंट ने किन कारणों से यह कदम उठाया, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव कला निवासी संजय धर दुबे (45) पुत्र बागेश्वरी धर दुबे इमरती कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। वह बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करते थे। शनिवार की रात खाना खाकर वह सोने चले गए। रविवार की सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो पंखे से बंधे साड़ी से बने फंदे के सहारे संजय का शव लटकता देख शोर मचाने लगी। इस पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत ही घटना की सुचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संजय ने फांसी किन कारणों से लगाई, यह पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें