रिहंद जलाशय में कोटा तट के करीब नहाने के लिए उतरे दूसरे युवक का भी शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। करीब 40 घंटे बाद मिले शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगलवार शाम पड़ोसी राज्य मप्र के जयंत क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी संजय कुमार व प्रेमदास अन्य दो साथियों संग जलाशय के पास पहुंचे थे। गहरे पानी में जाने से संजय व प्रेमदास डूब गए थे। तलाश शुरू हुई तो संजय का शव बुधवार बरामद कर लिया गया। बृहस्पतिवार प्रेमदास का भी शव मिल गया।