आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोंगा में युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर के बड़ेर पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी श्रवण कुमार का पुत्र लालू प्रसाद (29) ने बुधवार की शाम घर में मौजूद था। देर शाम बड़ेर में नायलान की रस्सी के सहारे उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक युवक का पता न चलने पर घर वाले उसे खोजने लगे तो अंदर बड़ेर पर उसका शव लटकता देख सन्न रह गए। घटना से पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी कौशल्या देवी ने बताया कि पति मानसिक रूप से परेशान थे।