दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के सिधवादामर गांव में बुधवार को एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
क्षेत्र के सिधवादामर गांव निवासी रमेश भुइयां का पुत्र विनय कुमार (22) का शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।