फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट से संविदा लाइन मैन की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। फाल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से झुलसे संविदाकर्मी की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर राबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के पास जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामशकल और एसडीएम के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बगथरी गांव निवासी जयसिंह (40) शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ढूठेर गांव में फाल्ट सुधारने के दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को जयसिंह की मौत हो गई। जिसपर गुस्साए परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। गौरीशंकर मंदिर के समीप शव सड़क पर रखकर राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग को जाम कर दिया। वह मुआवजे की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार, शाहगंज, करमा थाना और राबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगे। इसी बीच राज्यसभा सांसद रामशकल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर तिवारी भी पहुंच गए। सांसद ने बिजली विभाग के एक्सईएन से बात कर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त होने पर आवागमन बहाल हो पाया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें