फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पटिहवा टोला के पास शनिवार को बहेरवा खाडी के जंगल में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि पटिहवां टोला निवासी संतलाल (39) अपने पाही बहेरवा खाड़ी में रहता था। शुक्रवार की रात आठ बजे घर से नायलान की रस्सी लेकर निकला तो पिता राम सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। युवक की तलाश पिता पूरी रात करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह घर से थोड़ी दूरी पर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता पाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक क्षुब्ध था। इसी कारण वह कुछ दिनों से पाही पर ही रह रहा था। चोपन थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें