जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां इलाके में एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला। गमछे के सहारे पेड़ से झूल रहे शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाराया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ओबरा सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि मृृतक की पहचान बड़गंवा निवासी तेज बहादुर (35) के रुप में हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसका घर भी है। परिजनों से मौत के कारणों के बारे में पूछताछ की गई। कोई खास जानकारी नहीं मिली है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।