फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन जंगल में शुक्रवार को युवक का संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता शव मिला। वन कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद काचन जंगल में गश्त पर गए वन कर्मियों ने सिद्धा के पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटकते देखा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान को दी। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की पहचान देवरी गांव निवासी राजकुमार (27) पुत्र भागीरथी के रुप में हुई। परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसआई बृजेश पांडेय, व उमाशंकर सिंह ने बताया कि युवक सुबह सात बजे घर से निकला था। वह कहां जा रहा है, इस बारे में घर वालों को कोई जानकारी नहीं दी थी। मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें