ओबरा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मगरावा गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से हडकंप मच गया। मृतक के भाई मिठाई लाल ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि उसका भाई राजेश गौड़ (24)पुत्र शिव बचन घर के सामने जिगना के पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोष्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में भेज दिया। हालांकि युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाया घर वाले इसपर बोलने को तैयार नहीं है। ओबरा प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।