फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव पलाश के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

चांगा गांव निवासी अजय कुमार (28) पुत्र भगवानदास गोंड शुक्रवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात उसका शव पलाश के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शर्ट की बांह के सहारे बने फंदे पर युवक का शव देख ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवक की पत्नी मायके गई हुई थी। एसआई बृजेश पांडेय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें