फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। सरडीहा गांव में बुधवार को एक युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। कुछ दिन पहले ही वह हैदराबाद से घर लौटा था। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी लाल बिहारी यादव का पुत्र अनिल यादव (22) मंगलवार की रात अचानक कहीं चला गया। बुधवार की सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो घर से थोड़ी दूरी पर महुआ के पेड़ से अनिल का शव फंदे के सहारे लटकता दिखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों
विज्ञापन

के मुताबिक युवक हैदराबाद में पाइप लाइन का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह हैदराबाद से लौटा था। उसे एक वर्ष का बेटा भी है। अनिल खुद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें