फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

चौरा गांव निवासी राजू (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह पत्नी के साथ वाराणसी में मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही दोनों घर आए थे। इसके बाद पत्नी मायके ग्राम पंचायत सेमिया टोला छितिकपुरवा चली गई। शनिवार सुबह राजू का शव घर के पास ही नीम के पेड़ पर बंधे कपड़ा सुखाने वाले तार के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर आई जुगैल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें