फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर तीन में रविवार को एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर में पंखे के हुक के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक महिला कुछ दिनों से तनाव में थी। उस पर समूह का काफी पैसा बकाया था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वार्ड निवासी देवंती देवी (35) पत्नी सोना बच्चा सुबह करीब दस बजे अपने कमरे में गई। काफी देर बाद भी बाहर न आने पर परिजन उसके कमरे में गए। पंखे के हुक से नायलान की रस्सी पर उसका शव लटकता देखा। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह रघुवंशी के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें