कोन ग्राम पंचायत पीपरखाड़ में बुधवार को पांडू नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। अंकल साव (58) पुत्र रामशरण निवासी पीपरा, सीधवादामर थाना कोन पांच दिन पहले अपने पत्नी के साथ दवा कराने दुद्धी गए हुए थे।
दवा कराकर वापस जब कचनरवा बस स्टैंड उतरे तो वह अपनी पत्नी से बिछड़ गए। पत्नी खोजते-खोजते अपने घर चली गई। वहीं अंकल साव दूसरे तरफ चला गया। जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू की।
बुधवार को पीपरखाड़ स्थित पांडू नदी के किनारे अंकल साव मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और कोन पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गोपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांडू नदी में डूबने से अंकल साव की मृत्यु हो गई थी, जो मानसिक रूप से कमजोर था। जांच की जा रही है।
पवन कुमार
पवन कुमार