दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में मंगलवार की देर शाम विवाहिता ने घर के बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता को दो छोटे बच्चे हैं। घटना के वक्त पति काम पर गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझौली निवासी अनिल रेणुकूट स्थित एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार को सुबह वह काम पर गया था। अनिल के मुताबिक दिन में पत्नी मनीषा (24) से बात हुई। बाइक से घर लौटते समय भी फोन आया था, जिसमें सब कुछ ठीक होने को कहा। उसके बाद घर पहुंचे तो बड़ेर के सहारे शव फंदे पर लटक रहा था। मनीषा के दो बच्चे तीन वर्षीय आशीष और तीन माह का देवंत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।