फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ के नीचे मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी के टोला घघिया में सड़क के किनारे महुआ के पेड़ के नीचे संदिग्ध हाल में एक अधेड़ का शव मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार की शाम करीब सात बजे राहगीरों ने पेड़ के नीचे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोन पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई। शव की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज गर्मी व लू से जान गई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट कहने को कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें