फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के केबिन में मिली चालक की लाश : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, थाने के बाहर बैठे; पुलिस से नोक-झोंक

Tue, 22 Oct 2024 01:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : वाहन में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे अनपरा थाने लेकर आई। तब तक परिजन भी पहुंच गए थे। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों से बहस कर ली। 
विज्ञापन
सोनभद्र में मामले की जानकारी होते ही मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के सिंगरौली-औड़ी मार्ग पर मंगलवार की भोर में एक ट्रेलर चालक का केबिन मे संदिग्ध अवस्था में शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस वाहन को खींचकर थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मिर्चाधुरी निवासी रामप्रवेश गुर्जर ऊर्फ चंदा (22) सिंगरौली की ओर से सोमवार की देर रात कोयला खाली कर अनपरा की ओर आ रहा था। रास्ते में आरपीएल पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ी हो गई। मंगलवार की भोर में राहगीर ने फोन से अनपरा पुलिस को सूचना दी कि ट्रेलर में एक चालक संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


सूचना पर अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि चालक केबिन में लेटा हुआ है और उसकी सांसें बंद हैं। वाहन को दूसरे चालक के माध्यम से अनपरा थाने के सामने लाकर खड़ा कर परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर थाने सामने बैठ गए और शव को वाहन से उतारने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि उसके पिता आ रहें हैं तभी शव उतरेगा। इस बीच, पुलिस और परिजनों के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई। समाचार लिखे जाने तक शव वाहन से नहीं उतरा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें