फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराया मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चेरूई पुलिस चौकी क्षेत्र के मकरीबारी में बुधवार की सुबह तालाब में वृद्व का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामसुभग (59) के रूप में हुई। वह मंगलवार से घर से लापता थे।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के तेलाई निवासी चकरिया के रहने वाले रामसुभग मंगलवार की रात घर से शौच के लिए मकरीबारी तालाब की ओर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह उनका शव तालाब मे उतराया मिला। लोगो का अनुमान है कि पैर फिसलने से गहरे पानी मे डूब कर उनकी मौत हो गई होगी। रामसुभग खेतीबारी करके जीवकोपार्जन करते थे। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें