फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह से घर लौट रहे किसान का सड़क पर मिला शव, लोगों ने जताई ये आशंका; पत्नी और बच्चे बेसुध

Fri, 08 May 2026 09:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Road Accident: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर शाहगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। किसान की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के ऊंचका गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी संतोष यादव (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, संतोष यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह घर से करमा थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक शादी समारोह से लौटते समय रात करीब 11 बजे ऊंचका गांव के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां संतोष का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के बड़े बेटे सुनील यादव ने बताया कि रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। परिवार को पहले विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर घटना की पुष्टि हुई। संतोष अपने पीछे तीन बेटों और परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंचका गांव के आसपास रात में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें