फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीसी मनरेगा पहुंचे ग्राम वन वाटिका, 100 पौधे नष्ट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव के दौरान रोपे गए पौधों के देखरेख के अभाव में बड़ी संख्या में सूखे पौधों का हाल जानने मंगलवार को डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह मरकरी गांव पहुंचे। यहां मनरेगा से ग्राम वन वाटिका का निर्माण हुआ था। वन वाटिका में रोपे गए 400 में से 100 पौधे नष्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन

उनकी जगह तत्काल नए पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पिछले साल जुलाई में अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया था। पूरे जिले में करीब डेढ़ करोड़ पौधे रोपे गए थे।
सबसे ज्यादा पौधे वन विभाग ने लगाए थे। इसके बाद मनरेगा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज सहित अन्य विभागों ने मिलकर पौधरोपण किया था। इसी अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मरकरी में मनरेगा से वन वाटिका का भी निर्माण हुआ था। यहां खुद प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने पहुंचकर पौधे लगाए थे।
विज्ञापन

मनरेगा से बनी वन वाटिका में पौधे सूखने की खबर 17 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने पौधों के सूखने से रूठ गई हरियाली की रैंकिंग शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी ने जांच के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह मरकरी पहुंचे। वन वाटिका का निरीक्षण किया। यहां रोपे गए करीब 100 पौधे नष्ट हो चुके थे। उनकी जगह तत्काल नए पौधे लगाने के निर्देश दिए। देखरेख के लिए जिम्मेदारों को कड़ी हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें