फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीए चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2023-24 के लिए दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र समेत दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए दो दिन में 17 लोगों ने पर्चा लिया है। पर्चा लेने व जमा करने का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्र, अशोक कुमार कनौजिया एवं अंशुमान सिंह ने पर्चा लिया, जबकि सुधाकर मिश्र व अशोक कुमार कनौजिया ने अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव तथा मु.सलीम कुरैशी तथा कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर हरिप्रसाद यादव व कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे रियाजुद्दीन, सुमन तथा संजय कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए अंशुमान सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए अतीश कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह एवं वीरेंद्र कुमार राव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर संजय कुमार गोयल एवं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे अनिल कुमार एडवोकेट ने पर्चा लिया। इस प्रकार से दो दिन में कुल 17 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चा लिया है। नामांकन पत्रों की बिक्री एवं पर्चा जमा 10 जनवरी तक होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल, सुरेश सिंह व प्रदीप कुमार ने चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें