फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाजपा के दयाशंकर और सपा से कृपाशंकर उतरे मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड रॉबर्ट्सगंज शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन हुआ। गहमागहमी के बीच दो उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया। भाजपा से दयाशंकर पांडेय मैदान में उतरे तो अंतिम समय में सपा समर्थित कृपाशंकर ने नामांकन कर माहौल को रोचक बना दिया। सत्ताधारी दल निर्विरोध निर्वाचन की तैयारी में थे, मगर दो उम्मीदवार आने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। भाजपा की ओर से ब्लॉक सभागार में दयाशंकर पांडेय ने निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार चौबे के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, डॉ.धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक तीरथराज, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, शंंभू नारायण सिंह, गोपाल सिंह, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं सपा समर्थित कृपाशंकर के साथ सुनील गोंड, अमित कुशवाहा, दुर्गा देवी, उषा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें