फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध के संदेशों को अपनाने से ही दुनिया में आएगी शांति: स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को बहुअरा पहुंचे। बौद्ध बिहार में आयोजित बौद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। मधुपुर के समीप कम्हरिया में समर्थकों ने स्वागत किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय उथल-पुथल का दौर है। ऐसे में भगवान बुद्ध के उपदेशों का अनुसरण कर समाज में शांति और शुचिता लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया लड़ाई के मुहाने पर खड़ी दिखाई दे रही है, ऐसे समय में बुद्ध के अहिंसा और शांति के संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि देश के प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर बुद्ध की धरती से आने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही देश में बुद्ध के विचारों को भुला दिया जाता है। सत्य और अहिंसा का मार्ग ही समाज की उन्नति और स्थाई शांति का आधार है, जिसका उदाहरण सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद अपनाकर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बनारसी मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार मौर्य, लोकपति पटेल, विभूति नारायण, मोहन कुशवाहा, सुमंत मौर्य, मनोज कुशवाहा, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें