फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जला 400 केवीए का ट्रांसफार्मर, 250 घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
बिजली कार्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर फूंका, स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में मंगलवार की देर शाम 7.30 बजे चमक-गरज के साथ हुई बारिश के दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित खंडीय कार्यालय के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब 250 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया। काफी प्रयास के बाद रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसी दौरान ब्रह्मनगर क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर में भी तकनीकी खराबी आ गई। लगातार अनियमित बिजली कटौती और तकनीकी खामियों से लोगों में नाराजगी है। हाईडिल उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि तेज बारिश और बिजली गिरने से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर रात करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं ब्रह्मनगर के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को भी दूर कर आपूर्ति सामान्य करने का कार्य कराया गया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर उपभोक्ता तत्काल निगम के संबंधित अधिकारी को सूचना दें, ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें