सोनभद्र। तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय का शपथ पत्र देने वालों के बेटियों को ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। छह किश्तों में प्रत्येक बेटियों के खाते में 15 हजार रुपये भेजी जाएगी। सरकार ने साइबर कैफे, स्वयं के मोबाइल से बेटियों का पंजीकरण कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि पात्रों के बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकें।
गौरतलब हो कि योगी सरकार गरीब बच्चियों के भरण-पोषण, शिक्षा आदि को लेकर गंभीर है। शासन स्तर से जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तहत बच्चियों को पौष्टिक आहार एवं पठन-पाठन के लिए 15 हजार देने का निर्देश जारी हुआ है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विश्राग समेत अन्य विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों की देखरेख मेंी एक अप्रैल से अब तक जन्म लेने वाली बच्चियों का ऑनलाइन आवेदन फार्म भरवाया जा रहा है। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भी कर दिया गया। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ तीन लाख के वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों के बेटियों को मिलेगा। हालांकि पात्रों को दस रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देना होगा कि उनकी आय तीन लाख तक है। शपथ पत्रों का सत्यापन कराकर पात्रों के बेटियों को लाभ दिया जाएगा। झूठा शपथ पत्र देने वालों के बेटियों का आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। कहा कि प्रथम किश्त बालिका के जन्म होने पर दो हजार, दूसरी किश्त एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण पर एक हजार, तीसरी किश्त कक्षा एक में प्रवेश लेने पर दो हजार, चौथी किश्त कक्षा छह में प्रवेश लेने पर दो हजार, पांचवीं किश्त कक्षा नौ मेें प्रवेश लेने पर तीन हजार और छठवीं किश्त 10/12वीं उर्तीण करके स्नातक/दो वर्षीय या उससे अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पांच हजार रुपये देने का प्राविधान है।