फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, संगीत से किया लोगों का मनोरंजन

Thu, 07 Jul 2016 11:51 PM IST
सोनभद्र
विज्ञापन
हिंण्डाल्को में तरंगिनी एक्सप्रेस कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा सारिका जाजू के साथ सदस्य।
विज्ञापन
 हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में बुधवार की रात्रि में महिला मंडल ने हसबेंड नाइट्स में तरंगिनी एक्सप्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नृत्य, संगीत, हाउजी के माध्यम से भारत दर्शन का अप्रतिम मंचन किया गया।  अध्यक्षा सारिका जाजू ने रेणुकूट महिला मंडल को तरंगिनी महिला मंडल का नया नाम दिया। 
विज्ञापन


सारिका जाजू, नंदिनी सेन, रीता काबरा, सुनीता जोशी, पूनम मेहरोत्रा, अंबिका डोगरा एवं सोनिया सिंह ने पतियों का स्वागत किया। डांस कोरियोग्राफर पूनम वाष्णेय, प्रतिभा सिंह के निर्देशन में 40 सदस्यों ने कथक, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, भरतनाट्यम, लावणी आदि नृत्यों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

अरुणा अमिष्ट के निर्देशन में कौव्वाली ने तारीफ बटोरी। संचालन पूनम वाष्णेयऔर जॉली अमिष्ट ने किया। सुनील परवाल ने मधुर संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगाएं।  कपल डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें इंद्रजीत जोशी एवं सुनीता जोशी विजेता रही।
विज्ञापन


सदस्याओं ने अनोखे अंदाज में मंच सज्जा को पूरे प्रेक्षागृह को कंपार्टमेंट एवं प्लेटफॉर्म में बांट दिया था। सारिका जाजू एवं हिण्डाल्को के मुखिया एसएन जाजू ने आकर्षक कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में रेणुपावर के यूनिट हेड केपी यादव, महान अल्युमीनियम के यूनिट हेड रतन सोमानी, वरिष्ठ अधिकारी निर्मल्या सेन, दुलीचंद काबरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें