फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य और गीत से बिखेरा जलवा

Mon, 02 Mar 2015 11:14 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर रविवार को वैल्यूज मंथ के समापन समारोह में एबिलिटी अनलिमिटेड फाउंडेशन ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य और गीत से अपना जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि विंध्याचल मंडल के डीआईजी शिव सागर सिंह, विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख दिनेश कोहली एवं अरुण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत कर कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

 समापन पर ग्रुप के संस्थापक सलाहुद्दीन पासा के निर्देशन में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने व्हील चेयर पर सूफी नृत्य, भारतीय क्लासिकल नृत्य, योगा और विष्णु के दशावतार को दर्शाती मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देख कर दर्शक पूरे समय तक तालियां बजाते रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीआईजी शिवसागर सिंह का हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार ने गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। धनवंती सिंह का स्वागत मंजुला कोहली ने किया। संचालन अजय कुमार सिन्हा ने जबकि अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस मौके पर आरके गुप्ता, रतन सोमानी, डा. अनिल जैन, अर्चना गुप्ता, जया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें