राबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में बैठक करते विहंप और बजरंग दल के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारतीय पुरातत्व विभाग ने प्रशासन और पुलिस की मदद से कुछ दिन पूर्व विजयगढ़ दुर्ग पर हुए अतिक्रमण को ढहवा दिया। इस दौरान पूजा स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। इसको लेकर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जताई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में बैठक की और अतिक्रमण हटाने के नाम पर धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ किए जाने की निंदा की। कुछ जगहों पर इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ। विहिप और बजरंग दल की बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज के रामजानकी मंदिर पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर पूजा स्थल पर तोड़फोड़ की गई। वक्ताओं ने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार प्रशासन और पुलिस के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में विहिप के पूर्व विभाग संगठन मंत्री ओम प्रकाश दुबे, बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप, ज्ञानेंद्र शरण राय,ग विहिप के विभाग संगठन मंत्री सतीश पाठक, नागेंद्र राय, जितेंद्र विश्वकर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी, राहुल सोनी, राकेश सोनी, मोहनलाल केशरी, सोहनलाल केसरी, नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, अशोक गोस्वामी आदि मौजूद रहे। अनपरा प्रतिनिध के अनुसार विजयगढ़ दुर्ग की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर परिसर में स्थित पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ककरी परियोजना के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बैठक कर विरोध जताया। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन व पुलिस पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पूजास्थल व प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक पवन सिंह, ओम प्रकाश खण्डेलवाल, दीपक सिन्हा, पप्पू बैसवार, अमित कुमार, अभिषेक, गोलू पटेल, बुद्धि नारायण सोनी मौजूद रहे। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन विजयगढ़ दुर्ग स्थित पुरातात्विक परिसर स्थित पूजा स्थल पर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, महंत डॉ. मंजू मोहन पांडे, निखिल तिवारी, सुभाष साहनी, कमलेश यादव, मनोज स्वामी, विजय साहनी, मनीष पांडे, त्रिलोकी निषाद मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार रामेश्वर देवालय शिव मंदिर में विहिप, बजरंग दल, भत्नाजपा शयुवा मोर्चा व अन्य संगठनों ने बैठक की। इसमें वक्ताओं ने विजय गढ़ किला परिसर में तोड़फोड़ की निंदा की। बैठक के बाद जुलूस निकालकर नारे भी लगाए गए। साथ ही तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रविशंकर गुप्ता, सुधीर पांडेय, सूर्यकांत दुबे, डॉ. हीरालाल, उमेश कुमार, उपेंद्र रवानी, लालकेश कुशवाहा, जितेंद्र जायसवाल मौजूद रहे। विजयगढ़ दुर्ग पर अतिक्रमण के नाम पर हुए तोड़फोड़ को लेकर डीएम ने कहा कि पुरातत्व विभाग ने पहले ही मंदिर के पुजारी व मजार के मौलवी को नोटिस भेजा था। नोटिस में अतिक्रमण का जिक्र किया गया था। एसडीएम, सीओ को मौके पर भेजा गया और फिर अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद ही कुछ लोग धार्मिक स्थल पर क्षति होने का आरोप लगाने लगे। ऐसी स्थिति में पुन: टीम भेजकर पड़ताल कराई गई है। धार्मिक स्थल को कहीं से नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। कहा कि विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों को इस मसलरे पर बातचीत के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। सीओ सदर अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर 17 जुुलाई और मंदिर के पुजारी की तहरीर पर 18 जुलाई को रामपुर बरकोनिया थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
राबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में विहंप और बजरंग दल के बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलि?- फोटो : SONBHADRA