फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 40 लाख से रोशन होगा डाला बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार के चट्टी-चौराहे जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे। नगर में स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। स्टेट हाईवे के साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों पर खंभा एवं लाइट लगवाया जाएगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रशासन की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराते हुए कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

डाला बाजार नगर पंचायत का सृजन हुए करीब दो वर्ष हो गया है। नगर में पथ प्रकाश, चट्टी-चौराहों पर तथा स्टेट हाइवे पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए मांग चल रही रही है। नगरवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई गई। वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया। शासन की तरफ से प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। नगर पंचायत प्रशासन के मुताबिक नगर में 55 स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन की तरफ से करीब 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। प्रशासन की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए नगर के प्रमुख चट्टी - चौराहों के साथ स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। इससे अब नगर के प्रमुख चौराहे रात में दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे।
उपसा ने दर्ज कराई आपत्ति
नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से डाला चढ़ाई से होते हुए बाजार तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए गड्ढे खोदवाए जा रहे हैं। इस पर उपसा ने आपत्ति दर्ज कराई है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में उपसा के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत डाला बाजार में कुल 55 स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। लाइटें लगवाने पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। स्टेट हाईवे पर स्थित डाला चढ़ाई के पास में अक्सर घटनाएं होती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए लाइटें लगवाई जा रही हैं, इस पर उपसा ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में उपसा के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकाल लिया जाएगा। - देवहुति पांडेय, अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत डाला बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें