फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने को गठित हुई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास भवन स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में शनिवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए ब्लॉक स्तरीय टीमें गठित की गई। टीमें क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी खैरवार ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की है। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में वन स्टॉप सेंटर अस्थायी रूप से बनाया गया है, जहां पर पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। साथ ही मोबाइल नंबर 9506918569 पर भी महिला उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी जा सकती हैं।
बताया कि योजना के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, पांच दिन का अस्थाई आश्रय रहना व खाना आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है। वहीं वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां तथा सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। यह एक ऐसी योजना है जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम के लिए वन स्टॉप सेन्टर को हब के रूप में बनाया गया है। इस मौके पर संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, जिला समनवयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, आकांक्षा उपाध्याय, उमा उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें