फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्रिटिश हुकूमत में बना डाक बंगला बनेगा गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। विकासखंड करमा के धौरहरा स्थित ब्रिटिश हुकूमत में निर्मित डाक बंगला के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। रविवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में पहुंचे अफसरों ने डाक बंगले का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। इसके जीर्णोद्धार की रुपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डाक बंगले का निर्माण अंग्रेजों ने 1917 में कराया था। करीब 12 बीघा के परिसर में आवास और अस्तबल भी था। अंग्रेज अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यहीं विश्राम करते थे। परिसर में एक पुराना कुआं भी है, जिसमें बराबर पानी रहता है। वर्ष 1968 के भीषण सूखे के दौरान भी यह कुआं ही क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने का जरिया बना।
दशकों पुराना भवन देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गया था। भवन के खंडहर में तब्दील होने से अराजक तत्व सक्रिय थे। अब विभाग ने इसकी सुध ली है। निरीक्षण में पहुंचे एसडीओ अभिषेक शुक्ला, जेई भानु प्रताप व दुर्गा प्रसाद ने डाक बंगले की स्थिति की जानकारी ली। बताया कि इस परिसर में एक गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। पूरे परिसर की बाउंड्री कराई जाएगी। कुएं की मरम्मत कराते हुए उसका सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। एसडीओ के मुताबिक पिछले तीन वर्षों से इसके लिए प्रयास चल रहा था, जिसकी अब मंजूरी मिल चुकी है। शीघ्र ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें