फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से होने वाले प्रदूषण की प्रतिदिन जांच शुरू, रेणुकूट से शक्तिनगर तक निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लगातार प्रदूषण की शिकायत को देखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अनपरा से शक्तिनगर के बीच सड़क पर 24 घंटे छाए रहने वाली धूल की निगरानी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय वायु स्वच्छता कार्यक्रम के तहत फिलहाल रेणुसागर मोड़ से शक्तिनगर तक रोजाना निगरानी की जा रही है। यहां रोजाना वायु प्रदूषण की स्थिति जांचने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनपरा-शक्तिनगर के बीच सड़क मार्ग से हो रहा कोयला परिवहन लंबे समय से वायु प्रदूषण का जरिया बना है। हालात इस कदर खराब है कि यहां रात-दिन कोहरे के धुंध जैसी बनी रहती है। इसके चलते अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर चंद मिनटों का सफर धूल से सरोबार कर देता है। इसके चलते आवागमन करने वालों और आस-पास के लोगों को प्रदूषण जनित बीमारियां झेलनी पड़ रही हैं। एनजीटी की ओर से इसको लेकर कई बार चिंता जताई गई है। एनजीटी की ओवरसाइट कमेटी भी इस पर रोक के लिए समय-समय पर निर्देश जारी कर चुकी है। अनपरा को राष्ट्रीय वायु स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भी चयनित किया गया है। सड़क पर वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति और इसके मूल कारण को जानने के लिए वायु स्वच्छता कार्यक्रम के तहत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमित निगरानी शुरू की है।
रेणुसागर कोलगेट मोड़ से लेकर शक्तिनगर की स्थिति की जांच कराई जा रही है। टीम सुबह-शाम दोनों समय रेणुसागर मोड़ से लेकर शक्तिनगर के बीच सड़क पर वायु प्रदूषण की स्थिति जांचेगी। नवंबर तक यह क्रम जारी रहेगा। इस दौरान यह प्रदूषण किन वजहों से बना है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इसकी भी जवाबदेही तय की जाएगी। इसके बाद संबंधित परियोजना की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदूषण नियंत्रण सड़क की रोजाना साफ-सफाई, सुरक्षित कोयला परिवहन को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। जिस परियोजना की लापरवाही मिलेगी उसके खिलाफ पेनाल्टी को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।-राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें