रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सथवल गांव में मंगलवार को दोपहर दो बजे शादी समारोह में सिलिंडर में आग लग गई। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार सथवल गांव में सुनील शर्मा के घर लड़की की शादी मंगलवार को होनी थी। इसी बीच सिलिंडर में आग लग गई और अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना पन्नूगंज पुलिस को दी गई। फौरन थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर घर में लगें टीनशेड को हटाकर पुलिस अंदर घूसकर आग पर काबू पाया। इस घटना में आजाद शर्मा निवासी सिलहटा थाना घोरावल झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।