फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ससुराल जा रहे साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी रवि (28) साइकिल से अपनी ससुराल कबरी जा रहे थे। अभी वह बेलखुरी मोड़ के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें