इस मौके पर जिला प्रवक्ता वेदमणि शुक्ला, हदिायत उल्ला खां, चेखुर पांडेय, मुन्ना धांगर, निर्मल चेरो, रमाशंकर बिंद मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज ब्लाक के हिंदुआरी, कुसी, अमोखर, बभनौली कला, कम्हारडीह, बहुअरा, हिनौता, कम्हारी समेत अन्य गांवों में घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे की अगुवाई में विशाल साइकल जुलूस निकाला। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि सपा सरकार में चहुंओर विकास कार्य हो रहा है। सपा सरकार के कार्यकाल में पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को सजा मिल रही है। जुलूस में गोपीनाथ गिरी, मंदाकिनी पांडेय, बाबूलाल यादव, रामप्यारे सिंह, अनिल प्रधान, महेश यादव, इरफान खांन, राजन दूबे आदि शामिल रहे। नगवां ब्लाक मेें तैय्यब अंसारी, सत्य प्रकाश दूबे, मुद्रिका जायसवाल, राजमनी यादव और बबुंदर यादव की अगुवाई में साइलक यात्रा निकाली गई। इसी तरह डाला बाजार में जिला महासचिव विजय यादव, मुनीर अहमद, रवि कुमार, आमिल बेग, अमरनाथ यादव, रंजीता पटेल, रामेश्वर चौधरी ने साइकल जुलूस निकाला। राबट्र्सगंज में पूर्व नगर रोशन खां के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली गई।