फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के लिए हुआ भूमि पूजन

Fri, 07 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र के विकास के लिए परिवहन का पर्याप्त साधन होना बेहद जरूरी है। आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा क्षेत्र घोरावल  के लिए अब तक जनप्रतिनिधि बहुत ही उदासीन रहे हैं। यहीं वजह रही कि पहले जहां सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले आवागमन बेहद मुश्किल था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण से जनता को यात्रा करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन के निर्माण के लिए प्रबंध निदेशक परिवहन निगम की ओर से प्रथम चरण में 24.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां पर यात्री शेड, पूछताछ कक्ष, बुकिंग कक्ष, शौचालय, चहारदीवारी का निर्माण, इंडिया मार्का हैंडपंप और स्टेशन भवन के विद्युतीकरण का कार्य  कराया जाएगा। कहा कि इसके बाद बस स्टेशन से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब घोरावल से मिर्जापुर, वाराणसी, राबर्ट्सगंज एवं शिवद्वार मार्गों पर परिवहन निगम की बसें चलनी प्रारंभ हो जाएंगी। इस मौेके पर श्याम बिहारी यादव, गोपाल सिंह, सुरेश यादव, अंजनी चौबे, विजय चंद्र, परिवहन निगम से एमएल केशरवानी, प्रियंकर मिश्रा, अरविंद कुमार, सुशील दूबे, जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें