फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काट नए साल का अभिनंदन

Fri, 01 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऊर्जांचल की परियोजनाओं में नववर्ष की धूम रही। कहीं केक काटकर नए वर्ष का इस्तकबाल किया गया तो कहीं गीत संगीत के जरिए नए साल को यादगार बनाया गया। बेलवादह पिकनिक स्पाट, अनपरा कालोनी परिसर स्थित गांधी पार्क, रेणुसागर स्थित रामदेव उपवन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में दर्शन-पूजन कर भी नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की गई।
विज्ञापन


बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद के सेवा भवन प्रांगण में शुक्रवार सुबह मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने केक काट और गुब्बारे उड़ा नववर्ष का अभिनंदन किया। कहा कि नया साल हमें कुछ नया करने की प्रेरणा भी देता है। इससे पूर्व रात में त्रिवेणी क्लब और संगम प्रेक्षागृह में विविध रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। संचालन अधिकारी मानव संसाधन मिथिलेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) शुभदीप सोम और प्रबंधक अजय सिंह ने किया। महाप्रबंधक टीएस राजकुमार, एके केशरी, डॉ. राजीव गोयल, बनिब्रत बसु, रजनीश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

शक्तिनगर : सिंगरौली विद्युुत गृह के सेवा भवन उद्यान में  बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार सिन्हा ने केक काटकर तथा गुब्बारे छोड़कर नववर्ष अभिनंदन समारोह का शुभारंभ किया। कहा कि नए साल में नए संकल्प के साथ एनटीपीसी को नई ऊर्जांइयों पर ले जाने का क्रम जारी रखना होगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों, कर्मियों और श्रमिकों का आह्वान भी किया। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन सुमिता मारिया लाकरा  ने किया। महाप्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, टीके राव, डॉ. बीना कुलश्रेष्ठ, निरंजन आचार्य,  डीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें